बहादुरगढ़: रेलवे ओवर ब्रिज व परनाला के बीच के हिस्से में ट्रेन की चपेट में आने से जिस युवक की मौत हुई थी उसकी पहचान राजकीय रेलवे पुलिस ने कर ली है। उसके परिजनों को भी घटना के बारे में अवगत करा दिया गया है। परिजनों के आने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा गया है। जानकारी अनुसार बृहस्पतिवार की देर शाम को एक युवक का शव रेलवे ट्रेक के साथ पड़ा हुआ था। उसकी मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी।
मृतक के पास से मिले आधार व वोटर कार्ड के आधार पर स्थानीय पुलिस ने उसकी पहचान करने में आसानी हुई। जांच अधिकारी उप निरीक्षक कपूर सिंह ने बताया कि उसके पास से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त बिहारमूल समस्तीपुर निवासी चिंटू (23) के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह बहादुरगढ़ में अपने किसी परिचित के पास आया हुआ था और उसे पूना जाना था। वह किस ट्रेन की चपेट में आया है इसको लेकर पता किया जा रहा है। परिजनों के ब्यान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
– प्रेम शर्मा


Download Android App
Download iOS App



