आज पूरा देश 72वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न डूबा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह लालकिले पर तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने भी पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया, लेकिन उनके साथ एक हादसा हुआ। जब शाह तिरंगा फहराने के लिए रस्सी खींच रहे थे, तभी तिरंगा नीचे गिर गया। अब कांग्रेस ने इसका एक वीडियो जारी कर उनपर निशाना साधा है।
कांग्रेस ने अमित शाह का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे? 50 साल से ज्यादा देश के तिरंगे का तिरस्कार करने वालों ने अगर ये नहीं किया होता तो शायद आज तिरंगे का ऐसा अपमान न होता। दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने वालों को राष्ट्रगान का तौर-तरीका तक पता नहीं।
देखें ऐसे गिरा झ़डा
जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे?
50 साल से ज्यादा देश के तिरंगे का तिरस्कार करने वालों ने अगर ये नहीं किया होता तो शायद आज तिरंगे का ऐसा अपमान न होता।
दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने वालों को राष्ट्रगान का तौर-तरीका तक पता नहीं। pic.twitter.com/FmiEI5B7D7
— Congress (@INCIndia) August 15, 2018
आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई पार्टी के प्रमुख, नेता, केंद्रीय मंत्री अपने आवास, पार्टी कार्यालय पर तिरंगा फहराते हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी सुबह अपने आवास पर तिरंगा फहराया था।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पार्टी मुख्यालय पर तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने सफेद टोपी, कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। इस दौरान यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी समेत अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



