‘शहीदों को जितना सम्मान दें कम है’, सुनील कुमार को कीर्ति चक्र मिलने पर मौलाना सैफ अब्बास

Summary :

लखनऊ, 15 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी एसटीएफ) के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किए जाने पर शिया मरकजी चांद कमिटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों और सैनिकों के सम्मान को जरूरी बताते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाने वालों का बलिदान किसी भी व्यक्तिगत नुकसान तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह राष्ट्र और समाज के लिए दी गई बड़ी कुर्बानी है। मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि चाहे सेना का कोई अधिकारी या जवान हो अथवा पुलिस का कोई…

लखनऊ, 15 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी एसटीएफ) के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किए जाने पर शिया मरकजी चांद कमिटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों और सैनिकों के सम्मान को जरूरी बताते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाने वालों का बलिदान किसी भी व्यक्तिगत नुकसान तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह राष्ट्र और समाज के लिए दी गई बड़ी कुर्बानी है।

मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि चाहे सेना का कोई अधिकारी या जवान हो अथवा पुलिस का कोई अधिकारी या सिपाही, जब वह अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शहीद होता है तो उसकी शहादत व्यक्तिगत मामला नहीं रह जाती। ये जवान देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी निभाते हुए अपनी जान कुर्बान करते हैं। ऐसे शहीदों को जितना भी सम्मान दिया जाए, वह कम है।

उन्होंने कहा कि किसी परिवार के मुखिया, बेटे या पिता के चले जाने से परिवार को जो नुकसान होता है, उसकी भरपाई पैसे या किसी पुरस्कार से नहीं की जा सकती। सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और सम्मान दिए जाने के बावजूद अपने प्रियजन को खोने का दुख अपनी जगह बना रहता है। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार को मिलने वाला सम्मान और पुरस्कार परिवार के मनोबल को बढ़ाने का काम करता है। इससे परिवार को यह एहसास होता है कि सरकार और देश ने उनके प्रियजन की कुर्बानी को याद रखा है और उनके बलिदान को सम्मान दिया है।

उन्होंने कहा कि कीर्ति चक्र जैसे सम्मान से शहीद के परिवार को हौसला मिलता है। परिवार के लिए यह संदेश महत्वपूर्ण होता है कि उनके सदस्य ने देश और समाज के लिए जो बलिदान दिया, उसे राष्ट्र ने सम्मान के साथ स्वीकार किया है।

मौलाना सैफ अब्बास ने उत्तर प्रदेश सरकार से भी शहीद पुलिसकर्मियों और अन्य सुरक्षाकर्मियों के लिए एक विशेष सम्मान व्यवस्था शुरू करने की मांग की। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि वर्ष के दौरान उत्तर प्रदेश में कोई पुलिसकर्मी या अन्य सुरक्षाकर्मी ड्यूटी निभाते हुए शहीद होता है तो राज्य सरकार की ओर से भी उसके नाम पर कोई विशेष पदक या सम्मान प्रदान किया जाना चाहिए। इस तरह की पहल से शहीद परिवारों को सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही ड्यूटी पर तैनात दूसरे पुलिसकर्मियों और जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा।

मौलाना सैफ अब्बास ने आगे कहा कि शहीद परिवार अपने प्रियजन को खोने के बाद स्वाभाविक रूप से दुखी और उदास रहते हैं। ऐसे समय में सरकार और समाज की ओर से दिया गया सम्मान उनके लिए भावनात्मक सहारा बन सकता है। उन्होंने कहा कि जब किसी शहीद को पदक, मेडल या सम्मान मिलता है, तो परिवार के भीतर यह भावना मजबूत होती है कि उनके प्रियजन की कुर्बानी को भुलाया नहीं गया है। इससे परिवार में एक तरह का जोश और हौसला पैदा होता है।

–आईएएनएस

पीएसके

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.