शाइना एनसी के नाम पर साइबर ठगी, 9 लोगों से 4.90 लाख की धोखाधड़ी

Summary :

मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। साइबर ठगों ने शिवसेना की राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता शाइना एनसी के नाम का गलत इस्तेमाल कर 9 लोगों से ठगी कर ली। तीन महीने की जांच के बाद मुंबई पुलिस ने इस साइबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश किया और ठगे गए कुल 4.90 लाख रुपये में से 3.15 लाख रुपये सुरक्षित बचा लिए। साइबर अपराधियों ने कथित तौर पर शाइना एनसी के मोबाइल फोन तक पहुंच बना ली और उनकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को उनके नाम से मैसेज भेजे। मैसेज में 49,000 रुपये की अर्जेंट मांग की गई और वादा किया गया कि…

मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। साइबर ठगों ने शिवसेना की राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता शाइना एनसी के नाम का गलत इस्तेमाल कर 9 लोगों से ठगी कर ली। तीन महीने की जांच के बाद मुंबई पुलिस ने इस साइबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश किया और ठगे गए कुल 4.90 लाख रुपये में से 3.15 लाख रुपये सुरक्षित बचा लिए।

साइबर अपराधियों ने कथित तौर पर शाइना एनसी के मोबाइल फोन तक पहुंच बना ली और उनकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को उनके नाम से मैसेज भेजे। मैसेज में 49,000 रुपये की अर्जेंट मांग की गई और वादा किया गया कि दो घंटे के अंदर पैसा लौटा दिया जाएगा। मैसेज किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति से आया हुआ लगने के कारण 9 लोगों ने पैसे ट्रांसफर कर दिए, जिससे कुल 4.90 लाख रुपये की ठगी हो गई।

इस मामले में शाइना एनसी ने मुंबई के गावदेवी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़ितों के बैंक खातों की जानकारी हासिल की और पाया कि ठगी से हासिल पैसा भंडारा और बिहार के बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था।

सहायक पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र सिंह खंडाडे के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने भंडारा और बिहार में कार्रवाई की। इस ऑपरेशन में भंडारा से 1.68 लाख रुपए नकद जब्त किए गए, जबकि बिहार से 98,000 रुपए बरामद किए गए।

वहीं, एक अन्य पीड़ित पंकज जैन ने तुरंत अपने बैंक को सूचना दे दी, जिससे उनके 49,000 रुपए बच गए। बैंक ने ट्रांजैक्शन को फ्रीज कर दिया और रकम सफलतापूर्वक रिकवर कर ली गई। तीन महीने की जांच के बाद मुंबई पुलिस ने साइबर फ्रॉड में गंवाए गए 4.90 लाख रुपये में से 3.15 लाख रुपए सुरक्षित कर लिए हैं।

–आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.