Aurangzeb की तारीफ पर सपा नेता अबू आजमी के खिलाफ Shiv Sena ने दर्ज कराई शिकायत

Summary :

Shiv Sena के प्रवक्ता किरण पावसकर की मांग देशद्रोह का मामला दर्ज हो

सपा नेता अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान को लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मुंबई में शिवसेना के प्रवक्ता किरण पावसकर ने अबू आजमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि अबू आजमी ने जो कुछ भी बोला है, वह गलत है। मेरी मांग है कि उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज हो। शिवसेना प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने कहा है कि कल से जांच शुरू कर दी जाएगी।

Maharashtra Politics: शिंदे ही होंगे CM! शिवसेना ने ठोका दावा, जानें कब क्लियर होगा सीन

शिवसेना प्रवक्ता किरण पावसकर ने कहा कि यह मुद्दा विधानसभा में भी उठेगा। अगर कोई व्यक्ति हमारे देश के महापुरुषों का अपमान करेगा, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनके खिलाफ कार्रवाई हो, इसके लिए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे जैसे नेता ने आवाज उठाई है। बता दें कि सपा विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब को लेकर विवादित बयान दिया है, जिसे लेकर पूरे देश में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की जा रही है।

बता दें कि सपा नेता अबू आजमी ने सोमवार को मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ की। इसके बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में सियासत तेज हो गई। महायुति सरकार ने आजमी के बयान का विरोध जताया है। अबू आजमी ने कहा कि औरंगजेब इंसाफ पसंद बादशाह था। उसके कार्यकाल में ही भारत सोने की चिड़िया बना। मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता हूं। औरंगजेब के समय में राजकाज की लड़ाई थी, धर्म की नहीं थी, हिंदू-मुसलमान की लड़ाई नहीं थी। औरंगजेब ने अपने कार्यकाल में कई हिंदू मंदिरों का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि औरंगजेब को लेकर गलत इतिहास दिखाया जा रहा है।

इससे पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अबू आजमी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की थी। साथ ही शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि अबू आजमी के खिलाफ जरूर कार्रवाई होनी चाहिए। औरंगजेब वही व्यक्ति है, जिसने हिंदुओं की भावना, आस्था को ठुकराया है। मंदिरों को नष्ट किया और आतंक फैलाया। अबू आजमी कह रहे हैं कि इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, तो मैं उनसे कहना चाहूंगी कि पहले वह इतिहास को ठीक से पढ़ें। फिर वह तोड़-मरोड़ कर बात कर सकते हैं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.