बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर शिवसेना भवन के सामने लगी 33,000 रुद्राक्षों से बनी तस्वीर

Summary :

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘दिवंगत बाला साहेब ठाकरे केवल शिवसेना के नहीं बल्कि इस गठबंधन के नेता थे। राजनीति दलों के लिए महत्वपूर्ण व्यक्ति रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की 93वीं जयंती के मौके पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘दिवंगत बाला साहेब ठाकरे को उनकी जयंती के मौके पर नमन। आदरणीय बाला साहेब लोगों के अधिकारों की रक्षा तथा उनकी भलाई के लिए प्रतिबद्ध थे।

वह निर्भीक, कुशाग, बुद्धि और विवेक के धनी व्यक्ति थे। उनकी वाक-पटुता कौशल ने लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध किया था।’’ उल्लेखनीय है कि बाला साहेब ठाकरे की आज 93वीं जयंती है। उनका जन्म 23 जनवरी 1926 में महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। वहीं महाराष्ट्र में शिवसेना भवन के सामने बाला साहेब ठाकरे की एक तस्वीर लगाई जो 33,000 रुद्राक्षों से बनी है।

बाल ठाकरे के स्मारक के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने शिवसेना के दिवंगत संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के स्मारक के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये के बजट को मंगलवार को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने यहां संवाददाताओं को बताया था की बीजेपी और उसके सहयोगी दल शिवसेना के बीच ‘‘मधुर संबंध है और रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में दोनों दलों के बीच समझौता होने की ‘‘काफी संभावना’’ है क्योंकि बीजेपी गठबंधन के पक्ष में है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘दिवंगत बाला साहेब ठाकरे केवल शिवसेना के नहीं बल्कि इस गठबंधन के नेता थे। बालासाहेब सभी राजनीति दलों के लिए महत्वपूर्ण व्यक्ति रहेंगे।

इसलिए आज मंत्रिमंडल ने उनके स्मारक के लिए 100 करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी है, जिससे युवकों को प्रेरणा मिलेगी।’’ उन्होंने बताया कि मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) धन प्रदान करेगा और भाजपा नेतृत्व वाली राज्य सरकार इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करेगी।

Desk Team