Siya Goyal Father Statement: ‘अगर सिया ने मारा है, तो उसे भी किले से धक्का दे दो’, सिया के पिता प्रवीण गोयल का बड़ा बयान

Summary :

Siya Goyal Father Statement: महाराष्ट्र के पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। इस समय सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन पुलिस की गिरफ्त में है। इस बीच सिया के पिता प्रवीण गोयल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, “जो हुआ वह बहुत दुखद घटना है। हमें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। उन्होंने अपना बेटा खो दिया है, और उनका बेटा हमारा भी बेटा था। हम उसे बहुत प्यार करते थे। मैं उससे इतना जुड़ गया था कि लगता था वह हमारा अपना…

Siya Goyal Father Statement: महाराष्ट्र के पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। इस समय सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन पुलिस की गिरफ्त में है। इस बीच सिया के पिता प्रवीण गोयल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, “जो हुआ वह बहुत दुखद घटना है। हमें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है।

उन्होंने अपना बेटा खो दिया है, और उनका बेटा हमारा भी बेटा था। हम उसे बहुत प्यार करते थे। मैं उससे इतना जुड़ गया था कि लगता था वह हमारा अपना ही बेटा है। आज हमने एक बहुत प्यारे, होनहार और अच्छे लड़के को खो दिया है। हम इससे बहुत दुखी हैं। इससे ज़्यादा दुखद और कुछ नहीं हो सकता।”

Ketan Agarwal Murder Case: “आरोपी मेरी खुद की बेटी क्यों न हो, उसे भी धक्का दे…”

सिया के पिता ने आगे कहा कि “इस घटना को लेकर पीड़ा यही है कि जिसने भी ये किया उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए और जैसे हमारा केतन, जिस किले से गिरा है वैसे ही इसमें जो भी आरोपी पाया जाएं वो भले मेरी खुद की बेटी क्यों न हो, उसे भी धक्का दे दिया जाएं।”

Lohagad Murder Case: “सिया ने शादी को लेकर कभी कोई नाराज़गी नहीं जताई”

प्रवीण ने आगे कहा कि हमने भविष्य के लिए बहुत सारे अच्छे सपने देखे थे। शादी उदयपुर में होने वाली थी। सिया ने शादी को लेकर कभी कोई नाराज़गी नहीं जताई। जब से रिश्ता तय हुआ था, वह हमेशा खुश रही। वह कहती थी कि केतन इतना अच्छा है, मुझे इतने अच्छे सास-ससुर और ननद मिली। मैं बहुत खुश हूं। वह हमेशा केतन के बारे में बात करती थी, अगर उन्होंने (केतन के माता-पिता ने) हमें ज़रा भी बताया होता कि कुछ गड़बड़ हो रही है, तो हम उनसे बात करते।”

Siya Goyal Father Statement: 19 साल की लड़की क्या ऐसा कर सकती है?

Siya Goyal Father Statement
(Image- Social Media)

सिया के पिता प्रवीण गोयल ने चेतन के साथ अपनी बेटी के संबंधों को लेकर कहा कि हमें इसकी कुछ जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, “हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। सिया सिर्फ 19 साल की एक सिंपल लड़की है; 19 साल की लड़की क्या ऐसा कर सकती है। मुझे नहीं पता कि चेतन कौन है, कहां से आया, और न ही मैंने कभी उसे देखा या उससे बात की है। हमारे परिवार ने उसका नाम तक नहीं सुना था।”

दूसरी ओर, केतन के परिवार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, “वे बेहद संस्कारी और अच्छे लोग हैं। उनके साथ हमारा सालों पुराना उठना-बैठना है और उनके जैसी रिश्तेदारी मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात होती। आज हमने न सिर्फ एक अच्छा रिश्ता, बल्कि अपना एक बेटा भी खो दिया है।”

प्रवीण गोयल ने आगे कहा कि अगर सिया ने केतन को अपने अफेयर के बारे में बताया था, तो केतन को यह बात अपने परिवार से साझा करनी चाहिए थी, ताकि उनके जरिए यह बात हम तक भी पहुंच पाती।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।