पटना : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में मुद्दा आधारित 17 सूत्री मांग को लेकर जेपी गोलम्बर से डाक बंगला चौराहा तक आक्रोश मार्च निकाला। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने भू-राजस्व लगान एवं मालगुजारी बढ़ाकर किसानों का कमर तोडऩे का काम किया है। प्रदेश में अधिकांश राजकीय नलकूप बंद है। खेतिहर मजदूरों को पलायन करने से रोकने में राज्य सरकार विफल साबित हो रही है।
मुजफ्फरपुर कांड ने राज्य ही नहीं बल्कि पूरेदेश को शर्मसार किया है। स्पीडी ट्रायल के तहत इस कांड में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता शिशिर कुमार राय ने कहा कि सपा किसानों के लिए संघर्ष करेगी। जब तक मांग पूरी नहीं होगी आन्दोलन अनवरत चलता रहेगा। आक्रोश मार्च में भगवान प्रभाकर, देवेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र यादव समेत अन्य शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



