हल्द्वानी : अगस्त क्रांति को लेकर कांग्रेस मुख्यालय स्वराज आश्रम में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने कहा कि 9 अगस्त का भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में विशेष महत्व है। आज के दिन कांग्रेस द्वारा महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। भारत छोड़ो का नारा लगाते हुये पूरे देश में अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ आंदोलन छेड़ा गया। अंग्रेजी हुकूमत ने आंदोलन को कुचलने के लिए कार्यकर्ताओ को जेल भेजा गया। आगे चलकर यह आंदोलन निर्णायक स्थिति में आया और 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ।
एनएच-74 घोटाले के मामले में त्रिवेंद सरकार गंभीर नहीं : इंदिरा हृदयेश
हम सभी को 9 अगस्त के महत्व को समझते हुये आज की परिस्थितियों में संघर्ष कर इस देश को जुमलेबाजी से जनता को बरगलाने वालों से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से राहुल गांधी के नेतृत्व में फिर से कांग्रेस आयेगी और देश का चहुंमुखी विकास होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, एआईसीसी सदस्य सुमित ह्रदयेश, प्रयाग दत्त भट्ट, हेमंत बगडवाल, खजान पांडेय, हरीश मेहता, संध्या डालाकोटी, मयंक भट्ट, एनबी गुणवंत, संदीप पांडेय, गजेंद्र गोनिया आदि उपस्थित थे।
– संजय तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



