प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्रीनगर(Srinagar) दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को शहर को अस्थायी तौर पर ‘रेड जोन’ घोषित कर दिया और ड्रोन के संचालन पर पाबंदी लगा दी।
Highlights
. Srinagar में पीएम मोदी का दौरा
. दौरे से पहले पुलिस ने ड्रोन के संचालन पर पाबंदी लगाई
Srinagar में पीएम मोदी का दौरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्रीनगर(Srinagar) दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को शहर को अस्थायी तौर पर ‘रेड जोन’ घोषित कर दिया और ड्रोन के संचालन पर पाबंदी लगा दी। बात दें कि प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने के बाद जम्मू-कश्मीर की अपनी पहली यात्रा के तहत मोदी बृहस्पतिवार को श्रीनगर का दौरा करेंगे। मोदी शुक्रवार सुबह में यहां एसकेआईसीसी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।
पीएम मोदी के Srinagar दौरे को लेकर पुलिस ने क्या कहा?
श्रीनगर पुलिस ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘श्रीनगर शहर को ड्रोन नियम, 2021 के नियम 24 (2) के प्रावधानों के अनुसार तत्काल प्रभाव से ड्रोन और क्वाडकॉप्टर के संचालन के लिए अस्थायी तौर पर ‘रेड जोन’ घोषित किया गया है।’’पुलिस ने कहा कि ‘रेड जोन’ में सभी तरह के अनधिकृत ड्रोन संचालन पर ड्रोन नियमों के प्रावधानों के अनुसार दंडित किया जा सकता है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




