कोयंबटूर : द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को झूठा करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि मोदी 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान किये अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं।
स्टालिन ने कहा कि मोदी ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, जिसका मतलब है कि उन्हें पांच साल के अपने कार्यकाल में 10 करोड़ नौकरियां देनी थीं, लेकिन वह इस वादे को पूरा करने में नाकाम रहे।
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के बहुत सारे शिक्षित युवा बेरोजगार हैं जबकि उत्तर भारत के कुछ युवाओं को रेलवे और अन्य सरकारी विभागों में नौकरियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु की अनदेखी की।
मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर कुमारस्वामी, सिद्धरमैया के बीच टि्वटर पर छिड़ी बहस
सुलूर में हथकरघा बुनकरों की एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी विदेश से कालाधन लाने में नाकाम रहे। सुलूर में 19 मई को उपचुनाव के लिये मतदान होना है।
द्रमुक अध्यक्ष ने कहा कि देश के लोग पहले ही केन्द्र की मोदी सरकार को सत्ता से हटाने का फैसला कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु ने भी राज्य की कठपुतली के पलानीस्वामी सरकार को हटाने का फैसला कर लिया है। जोहेब नरेश


Download Android App
Download iOS App



