भोपाल:मध्यप्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि कहानियाँ बच्चों और शिक्षकों के बीच परस्पर व्यवहार स्थापित करने में सेतु का कार्य करती हैं। कहानियों की मदद से शिक्षक बच्चों के दिलों के माध्यम से उनके दिमाग तक सहजता से पहुँच सकते हैं। श्री जोशी ने प्रगत शैक्षिक संस्थान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कहानी उत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि मैंने अपने स्कूल के समय में कहानियों के माध्यम से गुरु को बच्चों का मित्र बनते देखा है।
उन्होंने अपने स्कूल काल के संस्मरण सुनाते हुए प्रेमचन्द, गुलेली, सुदर्शन और श्री गिजू भाई जैसे कहानीकारों की अनेक रचनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहानी कहने वाले बच्चों और शिक्षकों को पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया। उत्सव में प्रदेश के चयनित 51 बच्चे और 51 शिक्षक सहभागिता कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



