उड़ान भरने के बाद रडार से गायब हुआ Sukhoi Su-30MKI, असम में हुआ क्रैश, पायलट लापता

Sukhoi Jet Crashes in Assam

Sukhoi Jet Crashes in Assam:  भारतीय वायु सेना का एक सुखोई सु-30 एमकेआई लड़ाकू विमान ने प्रशिक्षण मिशन के लिए उड़ान भरी थी लेकिन गुरुवार रात असम के कार्बी आंगलोंग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान भारतीय वायु सेना ने कहा कि प्रशिक्षण मिशन पर निकला Su-30MKI विमान, जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर असम के कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे पहले विमान ने असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद शाम लगभग 7.42 बजे रडार से संपर्क खो दिया था। विमान ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7.42 बजे संपर्क हुआ था। रडार से गायब होने के बाद खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया।

Sukhoi Jet Crashes in Assam

Sukhoi Jet Crashes in Assam
Sukhoi Jet Crashes in Assam

भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान रडार से गायब होने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया और आज नई खबर सामने आई कि विमान क्रैश हो गया और पायलट अभी लापता है। अभी तक पायलट के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं है। बताया जा रहा है कि इस विमान को उड़ाने के लिए दो पायलट मौजूद थे लेकिन उनका अभी कुछ पता नहीं है। सुखोई फाइटर के लिए अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

Assam Sukhoi Plane Crash

 

Sukhoi Jet Crashes in Assam
Sukhoi Jet Crashes in Assam

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के अनुसार कल लड़ाकू विमान एक नियमित मिशन के दौरान रडार संपर्क से गायब हो गया, जिसके बाद वायु सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की। विमान का पता लगाने और स्थिति की पुष्टि करने के लिए वायु सेना की टीमें भेजी गई। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि विमान कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी इलाके के ऊपर से उड़ रहा था, तभी अचानक ग्राउंड कंट्रोल से उसका संपर्क टूट गया। विमान का पता लगाने और घटना के आसपास की सटीक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए वायुसेना की खोज और बचाव टीमों को स्थानीय प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के कर्मियों के साथ जुटाया गया है।

ALSO READ: देश के 50 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।