नेपाल के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के तहत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एक फरवरी से नेपाल के दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगी। विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी इस बात की जानकारी दी। वक्तव्य के अनुसार श्रीमती स्वराज की इस यात्रा का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच नियमित रूप से होने वाली उच्च-स्तरीय राजनीतिक बैठकों तथा राजनीतिक आदान-प्रदान की परंपरा को बनाए रखना है।
विदेश मंत्री का यह दौरा दोनों देशों के बीच बढ़ती हुई द्विपक्षीय साझेदारी के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सहयोग को दर्शाता है। श्रीमती स्वराज अपनी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के आपसी हितों के मुद्दों पर नेपाल के राजनीतिक नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगी। नेपाल में वामपंथी गठबंधन की नई सरकार के चुने जाने के बाद श्रीमती स्वराज का यह पहला कूटनीतिक दौरा होगा।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



