‘जौहर’ वाले कमेंट को लेकर बुरी फंसी Swara Bhaskar, सुप्रीम कोर्ट की वकील ने दी कानूनी कार्रवाई की वॉर्निंग

Summary :

स्वरा भास्कर की कथित ‘जौहर’ टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया है और सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड अमिता सचदेवा ने उनसे माफी मांगने को कहा है। अमिता सचदेवा ने चेतावनी दी है कि माफी नहीं मांगने पर स्वरा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, स्वरा भास्कर का कहना है कि उनके अंग्रेजी बयान का गलत अनुवाद कर उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया।

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर पद्मावत फिल्म के ‘जौहर’ वाले सीन पर कमेंट करके विवादों में घिर गई हैं। उनके बयान पर आपत्ति जताते हुए सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड अमिता सचदेवा ने उनसे ऑफिशियल तौर पर माफी मांगने की डिमांड करी है। वकील ने वॉर्निंग दी है कि अगर स्वरा भास्कर ने माफी नहीं मांगी, तो उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाया जा सकता है।

स्वरा की सफाई के बाद बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर अपने पुराने बयान को लेकर सफाई पेश की थी। उन्होंने दावा किया कि उनके इंग्लिश बयान का गलत ट्रांस्लेशन किया गया है और उनकी बात का मतलब कुछ और था। स्वरा की इसी सफाई पर रिएक्शन देते हुए अमिता सचदेवा ने सोशल मीडिया पर उन्हें जवाब दिया। उनका कहना है कि स्वरा को फिल्म ‘पद्मावत’ और रानी पद्मावती से जुड़े ऐतिहासिक रेफरेंस की जानकारी थी। इसके बावजूद उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिस पर अब विवाद खड़ा हो गया है।

‘यह रिक्वेस्ट नहीं, वॉर्निंग है’

Swara Bhaskar Legal Action
Swara Bhaskar Legal Action (Source: Google)

अमिता सचदेवा ने अपनी पोस्ट में स्वरा भास्कर से तुरंत माफी मांगने को कहा है। उन्होंने साफ किया कि यह सिर्फ अपील नहीं है, बल्कि इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वकील के मुताबिक, अगर स्वरा का मकसद यौन हिंसा की पीड़ित महिलाओं के अधिकारों की बात करना था, तो इसके लिए रानी पद्मावती और जौहर की ऐतिहासिक कहानी को शामिल करना जरूरी नहीं था। उनका आरोप है कि स्वरा अब अपने बयान को ‘ट्रांसलेशन की गलती’ बताकर मामले को अलग दिशा देने की कोशिश कर रही हैं।

‘बयान को गलत तरीके से पेश करने’ का आरोप

Swara Bhaskar Allegation
Swara Bhaskar Allegation (Source: Google)

अमिता सचदेवा ने स्वरा की सफाई को खारिज करते हुए कहा कि लोगों ने उनका खुद का बयान सुना है और यह महज किसी गलतफहमी का रिजल्ट नहीं था। उन्होंने स्वरा से बहाने बनाने के बजाय माफी मांगने को कहा। वकील ने यह भी कहा कि रानी पद्मावती और जौहर से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंग को लेकर कमेंट करने से पहले उसके महत्व को समझना चाहिए था। उन्होंने स्वरा से उन महिलाओं के सम्मान में माफी मांगने की मांग की, जिनके बलिदान को लेकर यह ऐतिहासिक कहानी पॉपुलर है।

क्या है पूरा विवाद?

Swara Bhaskar Controversy
Swara Bhaskar Controversy (Source: Google)

दरअसल, स्वरा भास्कर के एक पुराने अंग्रेजी वीडियो क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हुआ। क्रिटीक्स का आरोप है कि उन्होंने रानी पद्मावती और उनके साथ जौहर करने वाली महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किया। वीडियो वायरल होने के बाद स्वरा भास्कर ने हिंदी में अपनी सिचुएशन साफ करने की कोशिश की। उनका कहना था कि उनके बयान का सही मतलब सामने नहीं रखा गया और अंग्रेजी से हिंदी में किए गए ट्रांसलेशन की वजह से उनकी बात का मतलब बदल गया। उन्होंने इस मामले में मीडिया कवरेज पर भी सवाल उठाए। हालांकि, उनकी सफाई के बाद ये पूरा विवाद खत्म होने के बजाय अब कानूनी कार्रवाई की वॉर्निंग तक पहुंच गया है।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस मामले में अमिता सचदेवा की ओर से असल में कोई कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है या नहीं। स्वरा भास्कर की ओर से इस वॉर्निंग के बाद कोई नई रिएक्शन सामने आता है या नहीं, ये देखना भी बेहद दिलचस्प होगा।

Read More: Swara Bhaskar के जौहर वाले बयान पर शहजाद पूनावाला का पलटवार, कहा- उस दौर की सिचुएशन थी अलग

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।