Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में DMK आगे चल रही थी, लेकिन धीरे-धीरे नतीजे साफ़ होने तक TVK आगे निकल गई। विजय पहली बार चुनावी मैदान में उतरे और बहुमत हासिल करने में कामयाब रहे। अभी के रुझानों को देखा जाएं, तो TVK 109 सीट पर आगे है और DMK 53 सीटों पर है। चेन्नई स्थित DMK के मुख्यालय ‘अन्ना अरिवालयम’ में जीत के जश्न के लिए जो टेंट लगाए गए थे, अब उन्हें उखाड़ा जा रहा है। अभी के रुझानों में DMK तीसरे नंबर पर पहुंच गई है और समर्थकों में मायूसी देखी जा रही है।
Tamil Nadu Election Result 2026: द्रमुक के गढ़ में विजय की लहर
दरअसल, ये तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा सियासी उलटफेर दिख रहा है। एक्टर विजय की पार्टी TVK 100 सीटों से अधिक पर बढ़त बनाए हुए है। इसको देखा जाएं, तो ये राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। अब द्रमुक के गढ़ में विजय की लहर दिखाई दे रही है। अगर ये शुरुआती रुझान नतीजों में बदल जाते हैं, तो विजय एक बड़ा राजनीतिक इतिहास बना सकते हैं।
ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि पहले भी दो बड़े नेताओं ने इसी तरह राजनीति में बड़ा बदलाव किया था, 1967 में C. N. Annadurai ने और 1977 में M. G. Ramachandran ने। इन दोनों ने तमिलनाडु की राजनीति में नई दिशा दी थी और पुराने राजनीतिक ढांचे को बदल दिया था। अब अगर विजय भी जीतते हैं, तो माना जाएगा कि उन्होंने भी उसी तरह बड़ा बदलाव लाया है। मुख्यमंत्री स्टालिन खुद अपनी सीट कोलाथुर पर TVK के वी.एस. बाबू से पीछे चल रहे हैं।
#WATCH | Tamil Nadu Assembly Elections | Tents are being removed from Anna Arivalayam, the DMK headquarters in Chennai, as the early trends show DMK at a distant third position.
TVK is leading on 45, AIADMK on 41 and DMK on 19 seats, as per early trends. pic.twitter.com/7xPojVMKcQ
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Udhayanidhi Stalin: उदयनिधि स्टालिन भी अपनी सीट से पिछड़े
DMK एग्जिट पोल को गलत साबित कर रहा है, जिसमें उसे बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया था। इन अनुमानों के मुताबिक, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन द्वारा अपने 5 साल के कार्यकाल में लागू किए गए कई लोकप्रिय कदम और उनका “द्रविड़ मॉडल” था। वहीं दूसरी तरफ उप मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन भी अपनी चेपॉक विधानसभा सीट से पिछड़ते नजर आ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




