Jammu- Kashmir में गिरा तापमान, घाटी में बढ़ी ठंड Temperature Dropped In Jammu-Kashmir, Cold Increased In The Valley

Jammu- Kashmir में गिरा तापमान, घाटी में बढ़ी ठंड

Jammu and kashmir temperature

Jammu- Kashmir की राजधानी श्रीनगर का तापमान बुधवार को शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जिससे कश्मीर घाटी में सर्दी और अधिक बढ़ गयी। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में पिछली रात तापमान शून्य से कम 1.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है।

  • श्रीनगर का तापमान बुधवार को शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया
  • तामपान के गिरने से कश्मीर घाटी में सर्दी और अधिक बढ़ गयी
  • श्रीनगर में पिछली रात तापमान शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया
  • दक्षिण कश्मीर का पहलगाम कश्मीर घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा

पहलगाम में सबसे ज्यादा ठंड

दक्षिण कश्मीर का पहलगाम कश्मीर घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां पिछली रात दर्ज किए गए शून्य से कम 4.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का सुधार हुआ, जो पिछली रात के शून्य से कम 2.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया,जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और कोकरनाग में पिछली रात के 0.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया।

10 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार

कुपवाड़ में पिछली रात के शून्य से कम 1.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 10 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने और 11 दिसंबर को आमतौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने यहां रात के तापमान में और अधिक कमी की चेतावनी दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + twenty =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।