बीजेपी के 77 वर्षीय सांसद ने दिया विवादित बयान , बोले – छत्तीसगढ़ की लड़कियां है टनाटन

Summary :

NULL

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद डॉ. बंशीलाल महतो लड़कियों पर एक विवादित टिप्पणी करके विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, डॉ. महतो ने 2 अक्‍टूबर को एक कुश्‍ती प्रतियोगिता के अवसर पर कहा कि कोरबा और छत्‍तीसगढ़ की लड़कियां अब टनाटन होती जा रही हैं।

आपको बता दे कि सांसद ने यह बयान गांधी जयंती, 2 अक्टूबर के दिन एक कुश्ती के प्रतियोगिता के दिन दिया। महतो के इस बयान के बाद विपक्ष ने मांग की है कि वो सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। 77 वर्षीय सांसद महतो ने कार्यकर्म के दौरान कहा था कि – ‘हमारे राज्‍य खेल मंत्री भैयालाल रजवाड़े अक्‍सर बोला करते हैं हैं कि अब मुंबई और कोलकाता की लड़कियों की जरूरत नहीं रह गई है। कोरबा और छत्‍तीसगढ़ की लड़की टनाटन हो रही हैं। कोरबा की हमारी महिलाओं को और आगे आना चाहिए।

हालांकि एक अंग्रेजी अख़बार ने का दावा है कि जब उन्‍होंने रजवाड़े से पूछा कि महतो ने कभी ऐसा कुछ कहा है, तो उन्‍होंने खुद को इस टिप्‍पणी से पूरी तरह अलग कर लिया। रजवाड़े ने कहा कि सांसद ने उनके पिछले भाषण की एक लाइन उठाई और उसे अलग संदर्भ में पेश किया। रजवाड़े के प्रवक्‍ता ने टीओआई को बताया कि मंत्रीजी ने एक बार कहा था कि मुंबई और दिल्‍ली से कलाकारों को लाने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि छत्‍तीसगढ़ की लड़कियां ‘प्रतिभाशाली और योग्‍य’ हैं। प्रवक्‍ता के अनुसार, रजवाड़े का महतो की टिप्‍पणी से कोई लेना-देना नहीं है।

हालांकि महतो के बयान के बाद विपक्ष को मुद्दा मिल गया। पूर्व मुख्‍यमंत्री अजीत जोगी के बेटे, अमित जोगी भी उसी कार्यक्रम में मौजूद थे। जोगी ने ऐसी टिप्‍पणी को ‘दुर्भाग्‍यपूर्ण बताते हुए कहा, ”एक वेटरन सांसद द्वारा इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी बेहद दुर्भाग्‍यपूर्ण है। यह महिलाओं के प्रति भाजपा की मानसिकता दर्शाता है।

Desk Team