कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज से अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। राहुल गांधी बुधवार दोपहर लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वहां से अमेठी जाएंगे। राहुल आज अमेठी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
ये रहेंगे कार्यक्रम
बुधवार को ही राहुल कठौरा गांव में चौपाल लगाएंगे। उसके बाद वह कपासी गांव में एक शोक सभा में शिरकत करेंगे। बाद में वह मुंशीगंज अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।
अगले दिन यानि गुरुवार को वह सुबह अतिथि गृह में आम लोगों से मिलेंगे और एक जनसभा करेंगे। इसके बाद वह तिलोई के मोहनगंज पाकरगांव स्थित राजीव गांधी कालेज में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में और फिर सलोन में कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
बता दे कि कांग्रेस उपाध्यक्ष के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन ने दशहरा और मुहर्रम की व्यस्तताओं का हवाला देते हुए राहुल के कार्यक्रम के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने में काफी असुविधा होने की बात करते हुए आग्रह किया था कि राहुल पांच अक्तूबर के बाद की कोई तारीख तय कर लें। लेकिन राहुल गांधी ने ऐसा नहीं किया।


Download Android App
Download iOS App




