पटना : युवा विकास मंच द्वारा आधी आबादी का सच विषय पर परिचर्चा का आयोजन पटना के हिन्दी साहित्य सम्मेलन में किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला एवं पुरूषों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री व वर्तमान सांसद पद्मश्री डा. सी. पी. ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साथ ही स्वामी सहजानन्द सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा. ठाकुर ने कहा कि महिलाओं का स्थान समाज में सर्वोपरि है। अगर चिकित्सीय भाषा में बात करे तो महिलाएं पुरूषों से अधिक हिम्मती और मजबूत होती है। लेकिन कुछ दिनों से जो महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। वे सभ्य समाज के लिए कलंक है। सरकार को इसपर गंभीरता से विचार करनी चाहिए। इस अवसर पर समाजसेवी दीपक ठाकुर, हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष अनिल सुलभ, युवा विकास मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार, मोहन यादव, सुशांत सिंह, निता सिन्हा, मधु मंजुरी, कृष्णा सगुन, देव्यानी दुबे, ममता मल्होत्रा, संजय दास गुप्ता सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



