मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)।टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर) ने विभिन्न ट्रेड के अनुसार अप्रेंटिस के अलग-अलग कुल 10 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
टीआईएफआर की ओर से अप्रेंटिस पोस्ट के लिए जारी 10 रिक्तियों में बढ़ई के 2, इलेक्ट्रीशियन के 3, फिटर का 1, वेल्डर (जी एंड ई) का 1, पेंटर का 1, मशीनिस्ट का 1 और टर्नर का 1 पद शामिल है।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें टीआईएफआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित ट्रेड के अनुसार कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ आईटीआई यानी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (एनटीसी), जो नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) द्वारा दिया जाता है, होना चाहिए.
आवेदकों की अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 30 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
अप्रेंटिस के इन सभी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, दस्तावेज सत्यापन, लिखित परीक्षा और सभी सेमेस्टर के निर्धारित ट्रेड में प्राप्त कुल अंक के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रतिमाह 18,500 रुपए स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।
वॉक-इन-सिलेक्शन 30 सितंबर को सुबह 9.30 बजे से ‘टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, 1 होमी भाभा रोड, नेवी नगर, कोलाबा, मुंबई-400005’ पते पर आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो अभ्यर्थी वॉक-इन में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर रिपोर्ट करने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी एवं हालिया के पासपोर्ट आकार के फोटो को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।
–आईएएनएस
डीके/वीसी
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)



Download Android App
Download iOS App



