पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर में 2022 में हुए विस्फोट के सिलसिले में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के आठ नेता एक बार फिर शनिवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के समक्ष पेश नहीं हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
- कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश
- समक्ष पेश होने के लिए नया समन जारी
- विस्फोट से एक कच्चा मकान ढह गया
तृणमूल कांग्रेस नेता पहले भी जारी समन पर पेश नहीं हुए
उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी किसी अन्य तारीख पर इन आठों नेताओं को फिर से समन जारी कर सकती है। अधिकारी ने बताया कि एनआईए ने उन्हें शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस नेता पहले भी जारी समन पर पेश नहीं हुए थे। एजेंसी ने उन्हें 28 मार्च को न्यू टाउन स्थित एनआईए कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया था।
समक्ष पेश होने के लिए नया समन जारी
अधिकारी ने बताया,‘‘हमें अपनी जांच के लिए उनसे बात करने की जरूरत है। चूंकि वे आज पेश नहीं हुए, इसलिए हम उन्हें किसी अन्य तारीख पर हमारे अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए नया समन जारी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिसंबर, 2022 को भूपतिनगर में हुए एक विस्फोट से एक कच्चा मकान ढह गया था, जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि एनआईए के इस कदम के पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हाथ है।


Download Android App
Download iOS App




