Punjab CM Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि लुधियाना-बरनाला राज्य राजमार्ग पर दो टोल प्लाजा को दो अप्रैल से बंद कर दिया जाएगा।
Highlights:
- पंजाब सीएम मान का बड़ा फैसला
- दो और टोल प्लाजा किए जाएंगे बंद
- रियायत अवधि खत्म होने के कारण रकबा- सीएम मान
रियायत अवधि खत्म होने के कारण रकबा- सीएम मान
उन्होंने कहा कि रियायत अवधि खत्म होने के कारण रकबा (लुधियाना में मुल्लांपुर के पास) और मेहल कलां (बरनाला के पास) टोल प्लाजा दो अप्रैल को अपना परिचालन बंद कर देंगे। लुधियाना जिले में स्थित दाखा-हलवारा-रायकोट-बरनाला राज्य राजमार्ग 57.94 किलोमीटर लंबा है।
पंजाब सरकार ने राजमार्ग को बेहतर बनाने के लिए…
पंजाब सरकार ने राजमार्ग को बेहतर बनाने के लिए 2007 में बनाओ, चलाओ और हस्तांतरित करो (बीओटी) योजना को मंजूरी दी थी। इस परियोजना के लिए रोहन राजदीप टोलवेज लिमिटेड के साथ 17 वर्षों के लिए एक समझौता किया था।
‘दोनों टोल प्लाजा अपना परिचालन बंद कर देंगे’
मान ने कहा कि कंपनी ने कोविड महामारी और किसानों के आंदोलन का हवाला देते हुए टोल परिचालन 448 दिन बढ़ाने का अनुरोध किया था, लेकिन पंजाब सरकार ने इसे अस्वीकार कर दिया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”दोनों टोल प्लाजा अपना परिचालन बंद कर देंगे और जनता से कोई टोल नहीं वसूलेंगे।”
‘सरकार पूंजीपतियों को अनुचित लाभ देने के लिए नहीं’
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पूंजीपतियों को अनुचित लाभ देने के लिए नहीं हैं और टोल परिचालन अवधि खत्म होने के बाद किसी को भी आम जनता को लूटने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मान सरकार पिछले दो वर्षों में राज्य के विभिन्न स्थानों पर 10 टोल प्लाजा को बंद कर चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



