नई दिल्ली : सरकारी एजेंसियों द्वारा पी चिदंबरम के परिसरों और लालू प्रसाद यादव से कथित तौर पर जुड़ी संपत्तियों पर छापेमारी किए जाने के बाद बीजेपी ने आज कहा कि यह भ्रष्टों के लिये जवाबदेही का दिन है। 3 साल पहले आज ही के दिन बीजेपी सत्ता में आई थी।
केंद्रीय मंत्री ने चिदंबरम के उन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें अखबारों में सरकार की आलोचना से जुड़े स्तंभ लिखने की वजह से निशाना बनाया गया और दावा किया कि यह मुद्दा इसलिए है क्योंकि विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड से लाभ लेने वालों ने ”उनके बेटे के स्वामित्व वाली फर्म को रूपये” दिये।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संवाददाताओं को बताया, ”पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री के स्तंभों से यमुना में आग नहीं लग गई।” CBI ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे कार्ति से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी साल 2007 में INX Media नाम की फर्म केे विदेशी निवेश क्लीयरेंस में मंजूरी के लिये कथित पक्ष लेने के मामले से जुड़ी है।
इसके साथ ही आयकर विभाग (Income tax department) ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में कम से कम 22 जगहों पर लालू और अन्य से जुड़े 1000 करोड़ के कथित बेनामी सौदों के आरोप में भी छापेमारी की।



Download Android App
Download iOS App






