Aaj Ka Mausam 31 August 2026: दिल्ली में छाएंगे बादल, 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Summary :

अगस्त महीने में हुई भारी मानसूनी बारिश से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने रहे। आज, 31 अगस्त को अगस्त का आखिरी दिन है, और मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों के दौरान 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी, बिजली चमकने और तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

अगस्त के महीने में मानसून जमकर बरसा, कई जगह बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। आज, अगस्त महीने का आखिरी दिन है, मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे के दौरान 17 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह बिजली चमकने और तूफानी हवाएं चलने की संभावना जताई है। सितंबर के महीने किस शुरुआत में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, जो उमस भरी गर्मी से राहत दिलाएगी। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

किन 17 राज्यों में होगी बारिश?

Aaj Ka Mausam 31 August 2026
 Aaj Ka Mausam (Image- Social Media)
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू-कश्मीर
  • बिहार
  • झारखंड
  • पश्चिम बंगाल
  • ओडिशा
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • मेघालय
  • नागालैंड
  • महाराष्ट्र
  • कर्नाटक
  • केरल

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मानसून की विदाई का दौर शुरू होने के साथ ही दिल्ली में मौसम का मिज़ाज बदल गया है। IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आज राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज, 21 अगस्त को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी में ऑरेंज और येलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू है। मौसम विभाग ने आज प्रयागराज, चित्रकूट, मीरजापुर, चंदौली और सोनभद्र में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, वाराणसी, प्रतापगढ़, कौशांबी, जौनपुर, संत रविदास नगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली समेत कई जिलों में येलो अलर्ट है।

उत्तराखंड में भारी बारिश

Aaj Ka Mausam 31 August 2026
 Uttarakhand Weather (Image- Social Media)

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। देहरादून में कई जगह जलभराव हो रहा है और नदियां उफान पर हैं। केदारनाथ मार्ग काकड़ागाड पर भूस्खलन होने से कई घंटे रास्ता बाधित रहा। गंगा और चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। आज, 31 अगस्त को देहरादून समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का ये दौर 5 सितंबर के बीच जारी रहने की संभावना है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान 

शहर (City) अधिकतम तापमान (31 अगस्त) न्यूनतम तापमान (31 अगस्त)
दिल्ली (Delhi) 35°C 27°C
रांची (Ranchi) 27°C 23°C
चेन्नई (Chennai) 34°C 28°C
जयपुर (Jaipur) 33°C 24°C
मुंबई (Mumbai) 31°C 27°C
नैनीताल (Nainital) 23°C 19°C
पटना (Patna) 33°C 27°C
शिमला (Shimla) 24°C 19°C
कोलकाता (Kolkata) 31°C 27°C
भोपाल (Bhopal) 28°C 23°C
लखनऊ (Lucknow) 32°C 26°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।