1. शाहीन बाग इलाके में फिर चली गोली, फायरिंग कर बोला शख्स – देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी
जामिया नगर में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फायरिंग के बाद अब शाहीन बाग में भी इसी तरह की एक घटना हुई है। नाबालिग लड़के द्वारा गुरुवार को जामिया विश्वविद्यालय से राजघाट तक मार्च निकालने की कोशिश कर रहे छात्रों पर गोली चलायी गयी थी। इस घटना की पड़ताल अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि शनिवार शाम शाहीन बाग इलाके में गोली चलने की घटना घट गई।
2. वित्त मंत्री सीतारमण ने नई टैक्स स्लैब में दी बड़ी छूट, अब पांच लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में शनिवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। उन्होंने ऐसे समय में यह बजट पेश किया है। जब आर्थिक गतिविधया छह वर्ष के निचले स्तर पर आ चुकी हैं और खुदरा महंगाई पांच वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। यह दर 11 साल में सबसे निचली वृद्धि होगी। भू-राजनीतिक क्षेत्र में तनाव फैला हुआ है और दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध के बाद अब कुछ शांति दिख रही है। ऐसे में घरेलू अर्थव्यवस्था को गति देना वित्त मंत्री के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती है।
3. रोजगार, मजबूत कारोबार और महिलाओं का कल्याण है बजट का लक्ष्य : निर्मला सीतारमण
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि इस बजट का लक्ष्य लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना, कारोबार मजबूत करना और अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति और जनजाति की सभी महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करना है।
4. बजट 2020 : राहुल गांधी बोले- बजट में कुछ ठोस नहीं, बेरोजगारी पर कुछ नहीं कहा गया
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पेश हुए आम बजट को खोखला करार देते हुए शनिवार को कहा कि इसमें कुछ ठोस नहीं था और बेरोजगारी से निपटने को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ”मुख्य मुद्दा बेरोजगारी है।
5. पीएम मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ वाक्य पर आधारित है बजट : अश्विनी चौबे
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शनिवार को संसद में आम बजट पेश होने के बाद कहा कि बजट में स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय का खास ध्यान रखा गया है। उन्होंने बजट को देश को मजबूत बनाने वाला और विश्व में भारत को आर्थिक रूप से महाशक्ति बनाने वाले करार दिया है।
6. LIC में आइपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार : निर्मला सीतारमण
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम में सरकार आईपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी कम करेगी। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। सरकार अगले वित्त वर्ष के आरंभ में अप्रैल में एलआईसी को सूचीबद्ध करेगी।
7. बजट 2020 : राहुल गांधी बोले- बजट में कुछ ठोस नहीं, बेरोजगारी पर कुछ नहीं कहा गया
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पेश हुए आम बजट को खोखला करार देते हुए शनिवार को कहा कि इसमें कुछ ठोस नहीं था और बेरोजगारी से निपटने को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ”मुख्य मुद्दा बेरोजगारी है।
8. पी चिदंबरम बोले- अब अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की उम्मीद छोड़ चुकी है मोदी सरकार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शनिवार को पेश आम बजट को लेकर दावा किया कि इससे साबित होता है कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की उम्मीद छोड़ चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बजट में रोजगार सृजन को लेकर कुछ नहीं कहा गया है।
9. उद्यमियों के लिए निवेश मंजूरी प्रकोष्ठ बनाएगी सरकार : वित्तमंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को उद्यमियों के लिए निवेश मंजूरी प्रकोष्ठ के गठन का प्रस्ताव किया है। वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि इस प्रकोष्ठ के जरिये उद्यमियों को जमीन और मंजूरियों के बारे में निवेश से पूर्व सलाह और सूचना दी जाएगी।
10. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद निर्भया गैंगरेप के दोषी विनय शर्मा की दया याचिका खारिज की
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले में मृत्युदंड पाने वाले चार दोषियों में शामिल विनय कुमार शर्मा की दया याचिका खारिज कर दी है। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। शर्मा के वकील ने बताया था कि उनके मुवक्किल ने बुधवार को राष्ट्रपति के सामने दया याचिका दायर की थी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति ने यह दया याचिका खारिज कर दी है।
11. कर में कटौती से मिलेगी मध्यवर्ग को राहत, बाकी बजट दिशाहीन : शशि थरूर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने बजट में कर में कटौती को एकमात्र सकारात्मक पहलू बताया। उन्होंने कहा है कि इससे मध्यवर्ग को राहत मिलेगी, इसके अलावा पूरा बजट दिशाहीन है। शनिवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश किये जाने के बाद संसद भवन परिसर में प्रतिक्रिया व्यक्त की।
12. केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोली- सभी आर्थिक चुनौतियों का समाधान देने वाला है यह बजट
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गये बजट को मौजूदा दौर में अर्थव्यवस्था की सभी चुनौतियों का समाधान देने वाला बताया है। वस्त्र और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद भवन परिसर में बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘इस बजट में अर्थव्यवस्था की सभी प्रकार की चुनौतियों का समाधान देने का प्रयास किया गया है।’’
13. भाजपा को दिल्लीवासियों की कितनी चिंता है, बजट से चलेगा पता : CM केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय बजट के माध्यम से पता चलेगा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिल्लीवासियों की कितनी चिंता है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के मद्देनजर शहर को बजट के माध्यम से अधिक मिलना चाहिए।
14. कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद बोले- शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए सरकार तैयार
केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यह संरचनात्मक रूप में होनी चाहिए।
15. बजट 2020 : निर्मला सीतारमण गले में तकलीफ होने के कारण पूरा बजट भाषण नहीं पढ़ सकीं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अस्वस्थ्य होने के कारण शनिवार को लोकसभा में बजट भाषण के कुछ पन्ने नहीं पढ़ सकीं। उन्होंने आज वित्त वर्ष 2020-21 का बजट भाषण दो घंटे 39 मिनट तक पढ़ा। बजट भाषण पढ़ते समय तक उनकी तबियत कुछ खराब हुई तब उन्होंने तीन बार पानी पिया। हालांकि इससे कुछ फायदा नहीं हुआ। तब सदन में विपक्ष के सदस्यों ने उनसे बजट दस्तावेज सभापटल पर रखने का आग्रह किया। इस पर सीतारमण ने कहा कि सिर्फ दो पन्ने बचे हैं।
16. बजट से आर्थिक विकास को गति मिलेगी, रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे: राजनाथ सिंह
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पेश किये गये केन्द्रीय बजट की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह विकास को बढ़ायेगा और अर्थव्यवस्था में मांग फिर से पैदा करेगा। उनके अनुसार यह बजट न केवल निवेश अनुकूल है बल्कि यह किसानों की आय को दोगुना करने और भारतीय उद्योगों को स्थिर करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
17. यूरोपीय संघ से अलग हुआ ब्रिटेन, PM बोरिस जॉनसन बोले- हो रही नई शुरूआत
ब्रिटेन 47 साल तक यूरोपीय संघ का सदस्य रहने के बाद शुक्रवार रात अंतत: इससे अलग हो गया। ब्रिटेन ईयू से बाहर निकलने वाला पहला देश है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रेक्जिट के कुछ क्षण पहले अपने संबोधन में इस ऐतिहासिक क्षण को एक नई सुबह करार दिया था। ब्रिटेन रात 11 बजे ईयू से अलग हो गया। उन्होंने कहा, ‘‘यह कोई कानूनी समाधान नहीं है। यह संभवत: वास्तविक राष्ट्रीय पुनर्जागरण और बदलाव है।
18. रक्षा बजट में हुई बढ़ोतरी, 3.37 लाख करोड़ रुपये आवंटित
रक्षा बजट में मामूली बढ़ोतरी करते हुए 2020-21 के लिए इसमें 3.37 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि इससे पिछले साल यह 3.18 लाख करोड़ रुपये था। इसके साथ ही उन उम्मीदों को झटका लगा है, जिनमें सेना के तेजी से आधुनिकीकरण के लिए बजट आवंटन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया था।
19. बजट 2020 : CBI के आवंटन में चार करोड़ रुपये की मामूली बढ़ोतरी
कई बहुचर्चित मामलों की जांच के बोझ से दबे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के लिए अगले वित्त वर्ष के केंद्रीय बजट में 802 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जो चालू वित्तवर्ष के मुकाबले महज चार करोड़ रुपये अधिक है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को पेश आम बजट में सीबीआई के लिए 2019-20 के 798 करोड़ के मुकाबले 2020-2021 में 802.19 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
20. बजट में वेतनभोगी तबके को कर में छूट मिले, ग्रामीण भारत में निवेश किया जाए: कांग्रेस
कांग्रेस ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आम बजट पेश होने से पहले शनिवार को कहा कि सरकार को वेतनभोगी तबके को कर में राहत देनी चाहिए और ग्रामीण भारत में निवेश करना चाहिए। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर दावा किया, ”बजट 2019 के बाद उपभोग बैठ गया, बेरोजगारी चरम पर है, कृषि संकट बढ़ चुका है, लोगों की आय कम हो गयी है, निवेश लुढ़क गया है, सरकारी खर्च गिर गया हैऔर जीडीपी भी गोते खा रही है।”


Download Android App
Download iOS App



