मालदीव एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर ऑपरेटर्स ने मालदीव के लिए विमानों की बुकिंग फिर से शुरू करने के लिए ईज़ माई ट्रिप (Ease My Trip) के सीईओ निशांत पिट्टी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिखकर निशांत पट्टी से अनुरोध किया है कि मालदीव में अपनी सेवा फिर से शुरू करें।
Highlights
- Ease My Trip से फिर से बुकिंग शुरू करने का किया अनुरोध
- मालदीव के लिए सभी बुकिंग कैंसिल कर दिया था
- मालदीव के पर्यटन क्षेत्र पर काफी असर पड़ा
मालदीव की बर्खास्त मंत्री द्वारा पीएम मोदी को लेकर टिप्पणी
बता दें कि मालदीव की बर्खास्त मंत्री द्वारा पीएम मोदी को लेकर टिप्पणी किए जाने पर ईज़ माई ट्रिप के सीईओ ने मालदीव के लिए सभी बुकिंग कैंसिल कर दिया था और कहा था आगे से कोई भी बुकिंग नहीं करेंगे। बता दें कि ईज़ माई ट्रिप द्वारा बुकिंग कैंसिल किए जाने का मालदीव के पर्यटन क्षेत्र पर काफी असर पड़ा है और आगे भी पड़ेगा।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
बता दें कि पिछले सप्ताह अपने लक्षद्वीप दौरे के बाद पीएम मोदी ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लक्षद्वीप के समुद्र तटों की तस्वीरें साझा करते हुए कहा था कि लोगों को बाहर जाने की बजाय समुद्र तटीय पर्यटन के लिए लक्षद्वीप का दौरा करना चाहिए।इसके बाद मालदीव के तीन उपमंत्रियों समेत कुछ अन्य राजनीतिज्ञों ने पीएम व लक्षद्वीप को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इसके बाद भारतीय भड़क उठे थे और हजारों भारतीयों ने मालदीव की बुकिंग रद्द कराईं।
साथ ही सिनेमा व खेल जगत से जुड़ी नामचीन हस्तियों के अलावा अन्य प्रबुद्धजनों ने भी लोगों से बाहर जाने की बजाय पर्यटन के लिए लक्षद्वीप जाने की अपील की थी।


Download Android App
Download iOS App



