कोलकाता में लगे भूकंप के तेज झटके, 5.0 तीव्रता दर्ज, घर से बाहर भागे लोग

Summary :

Tremous Earthquake In Kolkata: कोलकाता में आज जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। कुछ सेकेंड तक रहे झटके से लोगों में दहशत फैल गई है। रिक्टर स्केल पर 5.0 तीव्रता दर्ज की गई है झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घर से बाहर निकल गए है और कुछ इमारत, परिसर को खाली कराया गया है। कोलकाता में दोपहर करीब 1.20 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। साथ ही कई जिलों में भी झटकों से धरती कांपी है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र बांग्लादेश रहा है जिससे लोगों में दहशत फैल गया। Tremous…

Tremous Earthquake In Kolkata: कोलकाता में आज जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। कुछ सेकेंड तक रहे झटके से लोगों में दहशत फैल गई है। रिक्टर स्केल पर 5.0 तीव्रता दर्ज की गई है झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घर से बाहर निकल गए है और कुछ इमारत, परिसर को खाली कराया गया है। कोलकाता में दोपहर करीब 1.20 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। साथ ही कई जिलों में भी झटकों से धरती कांपी है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र बांग्लादेश रहा है जिससे लोगों में दहशत फैल गया।

Tremous Earthquake In Kolkata

Tremous Earthquake In Kolkata
Tremous Earthquake In Kolkata

कोलकाता में लोग ऊंची ऊंची इमारत से बाहर निकल आए। दीवारों और घरों में लगे सामान, पंखे हिलने लगे। लोगों में खौफ देखने को मिला कुछ लोग अपने घर में थे तो कुछ लोग ऑफिस में काम कर रहे थे। भूकंप के तेज झटकों के बाद लोग बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थान पर खड़े रहे। बताया जा रहा है कि इन झटकों के बाद किसी भी हताहत या जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

West Bengal Earthquake

Tremous Earthquake In Kolkata
Tremous Earthquake In Kolkata

भूकंप के झटके महसूस होने के कुछ ही समय बाद कोलकाता में लोग खुले स्थानों पर इकट्ठा होते देखे गए। कई लोगों ने वीडियो बनाकर अनुभव साझा किया है और कहा कि उनके कमरे में सोफा और पंखा हिल रहे थे, जिसके बाद उन्हें भागकर नीचे खुली जगह पर जाना पड़ा। हम सोफे पर बैठे थे तभी अचानक हमें भूकंप के झटके महसूस हुए। हम तुरंत घर से बाहर भागे। ऑफिस परिसर में भी कामकाज रुक गया, फर्नीचर कांपने लगे और मेज पर रखी बोतल हिलने लगी।

ALSO READ: क्या आपको भी आ रही Whatsapp Web लोड करने में दिक्कत, जानिए इसे लेकर अभी क्या है अपडेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।