Truck Accident Beer Bottles: बीयर से लदा ट्रक सड़क पर पलटा, लूटने की मची होड़, केबिन में फंसा रहा ड्राईवर

Summary :

Truck Accident Beer Bottles:  महाराष्ट्र के संभाजीनगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बीयर से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया लेकिन लोगों ने ड्राईवर की मदद करने के बदले के बीयर लूटने की होड़ मचा दी। बता दें की रांजणगाव रोड में ड्राईवर ने एक व्यक्ति को बचाने के लिए ट्रक को मोड़ा लेकिन वाहन से नियंत्रण खोने के बाद ट्रक रास्ते में ही पलट गया औऱ बीयर की बोतलें भी सड़क में बिखर गई। ड्राईवर को बचाने के बदले वहां आस पास के लोगों ने बोतलें लूटनी शुरू कर दी थी। Truck…

Truck Accident Beer Bottles:  महाराष्ट्र के संभाजीनगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बीयर से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया लेकिन लोगों ने ड्राईवर की मदद करने के बदले के बीयर लूटने की होड़ मचा दी। बता दें की रांजणगाव रोड में ड्राईवर ने एक व्यक्ति को बचाने के लिए ट्रक को मोड़ा लेकिन वाहन से नियंत्रण खोने के बाद ट्रक रास्ते में ही पलट गया औऱ बीयर की बोतलें भी सड़क में बिखर गई। ड्राईवर को बचाने के बदले वहां आस पास के लोगों ने बोतलें लूटनी शुरू कर दी थी।

Truck Accident Beer Bottles

Truck Accident Beer Bottles (source: social media)
Truck Accident Beer Bottles (source: social media)

बीयर की बोतलों से लदा ट्रक डिलीवरी के लिए जा रहा था लेकिन रास्ते में एक व्यक्ति को बचाने के लिए ट्रक बीच रास्ते में ही पलट गया लेकिन ड्राईवर को बचाने के बदले लोगों में बोतल लूटने की होड़ मच गई और आस-पास अफरा तफरी का माहौल बन गया। बीयर की बोतल लूटने के लिए और डिब्बे उठाने के लिए भीड़ जुट गई और लूटपाट का माहौल बन गया था।

Beer Bottle Loot Incident

Truck Accident Beer Bottles
Truck Accident Beer Bottles (source: social media)

इस हादसे के बाद पुलिस को लोगों ने सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच के भीड़ को नियंत्रित किया और केबिन में फंसे ड्राईवर को समय से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया की वाहन चालक सुरक्षित है और भीड़ को भी नियंत्रित कर लिया गया था।

ALSO READ:  एयरबस A320 विमानों में तकनीकी खराबी पर IndiGo-Air India की एडवाइजरी जारी, 250 से अधिक विमानों की उड़ानें प्रभावित होने की आशंका

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।