हरदोई (उ.प्र.) : हरदोई जिले में ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कन्नौज के मानीमऊ में निर्माण कार्य करने के बाद कुछ मजदूर सोमवार देर रात ट्रैक्टर पर मिक्सर मशीन लादकर हरदोई लौट रहे थे। रास्ते में बिलग्राम थाना क्षेत्र में हरदोई-कन्नौज मार्ग पर चपरतला गांव के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक और उनके वाहन के बीच भीषण टक्कर हो गयी। हादसे में ट्रैक्टर और मिक्सर मशीन पर सवार सभी 14 मजदूर ट्रक से बुरी तरह कुचल गए।
उन्होंने बताया कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक के नीचे दबे लोगों को निकाला। इस हादसे में सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी। उनकी पहचान राकेश (30), गुड्डू (40), अहिवरन (40), कल्लू (35), रामचेला (20), विकास (20) और अवधेश (36) के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि हादसे में गम्भीर रूप से घायल सात अन्य श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत बेहद नाजुक बतायी जाती है।
उन्होंने बताया कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी ट्रैक्टर के परख़्चे उड़ गए और उस पर सवार सभी 14 लोगों को ट्रक कुचलता हुआ आगे खाई के किनारे रुक गया। घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



