मुंबई : सुनील छेत्री की जज्बाती अपील के बाद कीनिया के खिलाफ कल इंटरकांटिनेंटल कप में भारतीय फुटबॉल टीम के मैच के सारे टिकट बिक गए भारतीय कप्तान छेत्री ने भावुक वीडियो में प्रशंसकों से मैदान पर आकर मैच देखने का अनुरोध किया था। यह छेत्री का 100 वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। एक अधिकारी ने कहा कि इस मैच के सारे टिकट बिक चुके हैं। मुंबई जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया कि मुझे खुशी है कि सुनील छेत्री की अपील के बाद कइयों ने टिकट खरीद लिये। यह शुरूआत ही है।
हमें यह सुनिश्चित करना है कि भारतीय फुटबॉल टीम जब भी खेले, मैदान खचाखच भरे हों। वे हमारे लिये इतनी मेहनत करते हैं तो हम इतना तो कर ही सकते हैं। छेत्री ने भारत के लिये 99 मैच खेलकर सर्वाधिक 59 गोल किये हैं। वह दुनिया में सर्वाधिक गोल करने वाले मौजूदा खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



