विदिशा: विदिशा एसएटीआई कालेज में पढ़ने वाले एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। तो वही गंजबासौदा में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूंदकर जान दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुरा निवासी रिटार्यड शिक्षक हर प्रसाद उईके का बड़ा बेटा शरद विदिशा में एसएटीआई कालेज में पालिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था, दो विषयों में फेल हो जाने के कारण वह काफी परेशान था, पिता ने उसे फिर से मन लगाकर पढ़ने की समझाईश दी।
किन्तु वह हताश हो गया था। बीति रात उसने अपने धर में माता पिता व बहन के साथ खाना खाया और कमरे में सोने चला गया, सुबह जब वह काफी देर तक सोता रहा तो पिता ने कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को उसके पास से एक सोसाइट नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्म हत्या कर रहा है। तो वही गंजबासौदा में ग्राम भीलाया निवासी ,अशोक अहिरवार का 22 वर्षीय पुत्र राजा बाबू रात्रि में शहर जाने की कहकर घर से निकला था, सुबह उसका शव मरदा खेड़ी रेलवे फाटक पर छत विछत पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को उसकी जेब से एक सोसाइट नोट मिला जिसमें लिखा था कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है, अन्य लोगों के साथ लेन देन के बारे में लिखने के साथ ही उसने साथियों व बहनों को मांफ करना भी लिखा।


Download Android App
Download iOS App



