राजस्थान के अलवर में हिन्दू संगठनों ने संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म पद्मावती के प्रदर्शन पर रोक की मांग की हैं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के शहर अध्यक्ष दिलीप मोदी एवं राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह तंवर ने बताया कि पद्मावती में इतिहास को गलत तरीके से प्रदर्शित किया गया है जिसमें पद्मावती द्वारा दिए गए बलिदान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है जिससे देश के हिंदू संगठनों एवं राजपूतों में रोष व्याप्त है।
उन्होंने बताया कि विहिप, करणी सेना तथा अन्य हिंदू संगठनों ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक की मांग को लेकर राज्यपाल कल्याण सिंह के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर महेंद मीणा को आज ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की है कि फिल्म पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन कर इस फिल्म को नहीं चलने दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



