UGC Internship : अब बेरोजगारी होगी दूर, UGC की ये इंटर्नशिप से छात्रों को मिलेगा रोजगार

Summary :

UGC Internship : अब स्नातक छात्रों के लिए सरकार ने इंटर्नशिप और रिसर्च इंटर्नशिप पॉलिसी 2024 तैयार की है। जिसे बहुत जल्द यूजीसी (UGC Internship) द्वारा राज्यों और विश्वविद्यालयों को गाइडलाइन भेजी जायेगी। बात दें कि ये कार्यक्रम स्नातक छात्रों को इंटर्नशिप में रोजगार के लिए प्रशिक्षण के तौर पर दिया जाएगा। Highlights इस इंटर्नशिप से बेरोजगारी होगी दूर छात्रों को मिलेंगे रोजगार के अवसर UGC ने एनईपी 2020 के तहत इंटर्नशिप और रिसर्च इंटर्नशिप पॉलिसी 2024 तैयार स्नातक छात्रों को मिलेगा रोजगार के लिए प्रशिक्षण UGC की Internship में छात्रों को मिलेगा ये फायदा स्नातक छात्रों को रोजगार के…

UGC Internship : अब स्नातक छात्रों के लिए सरकार ने इंटर्नशिप और रिसर्च इंटर्नशिप पॉलिसी 2024 तैयार की है। जिसे बहुत जल्द यूजीसी (UGC Internship) द्वारा राज्यों और विश्वविद्यालयों को गाइडलाइन भेजी जायेगी। बात दें कि ये कार्यक्रम स्नातक छात्रों को इंटर्नशिप में रोजगार के लिए प्रशिक्षण के तौर पर दिया जाएगा।

Highlights

  • इस इंटर्नशिप से बेरोजगारी होगी दूर
  • छात्रों को मिलेंगे रोजगार के अवसर
  • UGC ने एनईपी 2020 के तहत इंटर्नशिप और रिसर्च इंटर्नशिप पॉलिसी 2024 तैयार
  • स्नातक छात्रों को मिलेगा रोजगार के लिए प्रशिक्षण

UGC की Internship में छात्रों को मिलेगा ये फायदा

UGC Internship
UGC Internship

स्नातक छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करने के लिए इंटर्नशिप और रिसर्च इंटर्नशिप पॉलिसी 2024 के तहत उन्हें पेशेवर तरीके से व्यवहार, ईमानदारी, नैतिक मूल्य भी सिखाया जाएगा, जो उन्हें किसी भी संस्थान में रोजगार के साथ साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करेगी। बता दें कि इंडस्ट्री की मांग और इंडिया स्किल रिपोर्ट 2022 के आधार पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC Internship) ने एनईपी 2020 के तहत स्नातक प्रोग्राम के लिए इंटर्नशिप और रिसर्च इंटर्नशिप पॉलिसी 2024 तैयार करके राज्यों और विश्वविद्यालयों को भेज दी है।

इस तरह होगी Internship

UGC Internship
UGC Internship

इंटर्नशिप शुरू होने से पहले कॉलेज मार्केट सर्वे करेगी। उसके बाद इंटर्नशिप करवाएगी। इसके साथ ही इंटर्नशिप के लिए सुपरवाइजर भी होंगे जो इंडस्ट्री और सरकारी विभागों में जाकर इंटर्नशिप के अवसर ढूंढेंगे। वही निगरानी की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी की होगी। छात्रों को इंटर्नशिप में कमाई के साथ बीमा और क्रेडिट की भी सुविधा मिलेगी।

इन क्षेत्रों में मिलेगा बेहतरीन अवसर

UGC Internship
UGC Internship

इंटर्नशिप में अब रिसर्च इंटर्नशिप (UGC Internship) जुड़ गया है और अब छात्र को किताबी पढ़ाई और प्रशिक्षण के साथ-साथ उन्हें समाज और आम लोगों के लिए काम आने वाले रिसर्च, स्थानीय बाजार व उद्योगों में काम करना होगा। वैश्विक मांग वाले क्षेत्र जैसे ट्रेड, एग्रिकल्चर, बैकिंग, फाइनेंशियल, इंश्योरेंस, फॉस्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी,पब्लिक व लीगल पॉलिसी, इंवायरमेंट, एजुकेशन, कम्यूनिकेशन,कॉमर्स, छोटे उद्योग, इंटरनेट ऑफ थिकिंग, एआई, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, रियलिटी – वर्चुअल रियलिटी, हेल्थकेयर, लाइफ साइंस, ऑटोमोटिव, रिटेल, स्पोर्ट्स वेलनेस-फिजिकल एजुकेशन आदि में हाईब्रिड मोड से होगी।

इंटर्नशिप और रिसर्च इंटर्नशिप पॉलिसी की कुछ जरुरी बाते जान लें

UGC Internship
UGC Internship
  • केंद्रीयकृत डिजिटल पोर्टल पर सभी छात्रों का पंजीकरण होगा।
  • रोजगार से जोड़ने के लिए छात्रों का रिकार्ड रखा जाएगा।
  • कोई भी नियाेक्ता सीधे इस पोर्टल से छात्र की जानकारी और प्रदर्शन जांच कर सकते हैं।
  • सभी छात्र को उच्च शिक्षण संस्थान के अलावा संबंधित इंटर्नशिप एरिया (जहां भी इंटर्नशिप के लिए जाएगा) में सुपरवाइजर और मेंटर भी मिलेगा।
  • इंटर्नशिप में मूल्य आधारित कौशल भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा स्थानीय उद्योगों और बाजारों के साथ मिलकर भी इंटर्नशिप कराई जाएगी।
  • कैंपस में इंडस्ट्री रिलेशंस सेल बनेंगे, यूनिवर्सिटी-इंडस्ट्री डे भी मनाया जाएगा।
  • संयुक्त रिसर्च प्रोजेक्ट को बढ़ावा मिलेगा।
  • स्टूडेंट करियर काउंसलिंग सेल में विश्वविद्यालय और इंडस्ट्री दोनों के एक्सपर्ट होंगे।
  • कमाई, बीमा के साथ क्रेडिट छात्रों के डिग्री में जुड़ेंगे।
  • तीन वर्षीय डिग्री प्रोग्राम, चार वर्षीय ऑनर्स, चार वर्षीय ऑनर्स विद रिसर्च प्रोग्राम के छात्रों के लिए चौथे वर्ष से इंटर्नशिप शुरू होगी।
  • यह 60 से 120 घंटों की इंटर्नशिप रहेगी जिसके बदले उन्हें दो से चार क्रेडिट मिलेंगे।
  • इंटर्नशिप (UGC Internship) में उन्हें रिसर्च प्रोजेक्ट, सोशल प्रोजेक्ट समेत अन्य क्षेत्रों में काम करना होगा।
  • चार वर्षीय यूजी ऑनर्स विद रिसर्च के छात्रों को आठवें सेमेस्टर से एक अन्य इंटर्नशिप करनी होगी। जो पूरा एक सेमेस्टर चलेगी।
  • इस इंटर्नशिप (UGC Internship) में उन्हें आठ से 12 क्रेडिट मिलेंगे। वही इंडस्ट्री को छात्रों को इंटर्नशिप के बदले पैसे और बीमा सुरक्षा भी देनी होगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News