गुजरात (Gujarat) के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि केंद्रीय अंतरिम बजट समाज के हर वर्ग की जरूरतों को पूरा करता है। दूसरी तरफ विपक्षी कांग्रेस ने कहा कि बजट बेकार है क्योंकि इसमें जनता को अधिक करों से कोई राहत नहीं दी गई है।
- अंतरिम बजट पर बोले गुजरात के CM Bhupendra Patel
- CM बोले- समाज के सभी वर्गों का रखा गया ध्यान
- करोड़ों लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा- भूपेंद्र पटेल
गुजरात के CM क्या बोले?
उन्होंने कहा, ‘‘बजट 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिशा और ऊर्जा देगा.’’ ग्रामीण आवास योजना के तहत दो करोड़ नये आवासों के निर्माण के लक्ष्य का स्वागत करते हुए पटेल ने कहा कि गुजरात जैसे राज्यों को एक करोड़ घरों को सोलर रूफटॉप विद्युत उत्पादन जैसी नई योजना से भी लाभ मिलेगा। उन्होंने आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लेने की केंद्र सरकार की घोषणा को भी सराहा।
बेरोजगारी का कोई समाधान नहीं सुझाया गया- शक्तिसिंह
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने ‘एक्स’ पर लिखा कि लोग उम्मीद कर रहे थे कि बीजेपी चुनावी साल में ऊंची आयकर दर से कुछ राहत देगी, लेकिन कोई राहत नहीं दी गई। उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात का हीरा उद्योग लगातार आयात कर में कटौती की मांग कर रहा है क्योंकि दुनियाभर में हो रहे युद्धों की वजह से यह उद्योग मंदी से गुजर रहा है। हालांकि हीरा क्षेत्र को कोई राहत नहीं दी गई.’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि बजट में देश की दो सबसे बड़ी समस्याओं-महंगाई और बेरोजगारी का कोई समाधान नहीं सुझाया गया है।


Download Android App
Download iOS App





