UP Bypolls: यूपी उपचुनाव में लखनऊ पूर्वी सीट से कांग्रेस ने घोषित किया प्रत्याशी

Summary :

UP Bypolls: यूपी के लखनऊ पूर्वी सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व पार्षद मुकेश सिंह चौहान को मैदान में उतारा है, कांग्रेस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर साझा की है। कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से श्री मुकेश सिंह चौहान के नाम पर मुहर लगाई है। Highlights लखनऊ पूर्वी सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व पार्षद मुकेश सिंह चौहान को मैदान में…

UP Bypolls: यूपी के लखनऊ पूर्वी सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व पार्षद मुकेश सिंह चौहान को मैदान में उतारा है, कांग्रेस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर साझा की है। कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से श्री मुकेश सिंह चौहान के नाम पर मुहर लगाई है।

Highlights

  • लखनऊ पूर्वी सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है
  • कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व पार्षद मुकेश सिंह चौहान को मैदान में उतारा है

यूपी के किन किन सीटों पर होने है उपचुनाव..

आपको बता दें कि यूपी की चार विधानसभा की सीटों पर उपचुनाव होने है हैं जिसमें ददरौल ,लखनऊ पूर्वी ,गैंसड़ी और दुद्धी सीट शामिल हैं। अब कयास यह लगाया जा रहा है कि लखनऊ पूर्वी सीट छोड़ के बाकि के तीनो सीट पर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी। आपको बता दें कि आशुतोष टंडन के मरने के बाद ही सीट खाली हो गई थी।

यह भी पढ़ें.. गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर ईडी को नोटिस

कहाँ कहाँ कब होगी मतदान ..

लखनऊ पूर्वी सीट पर उपचुनाव लोकसभा चुनाव के साथ पांचवे चरण में 25 मई को होंगे वहीं ददरौल में चौथी चरण में 13 मई को चुनाव होंगे , गैंसड़ी में छठे चरण में 25 मई को और दुद्धी में सबसे अंतिम यानि 1 जून को मतदान होंगे। इन सभी 4 सीटों पर 4 जून को नतीजे आएंगे। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी किसे उम्मीदवार बनाती है और नतीजा किसके पक्ष में आता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News