UttarPradesh: पुलिस ने तीन तस्कर किए गिरफ्तार , 50 करोड़ की चरस

UttarPradesh: पुलिस ने तीन तस्कर किए गिरफ्तार , 50 करोड़ की चरस बरामद

UttarPradesh : यूपी के महराजगंज जिले से पुलिस ने तीन तस्कर गिरफ्तार किए हैं। तस्करों के पास से 50 करोड़ रूपये की चरस नहीं जब्त की है। मामला महराजगंज जिले के कोल्हुई क्षेत्र का है।

  • महराजगंज जिले से तीन तस्कर गिरफ्तार
  • तस्करों के पास से 50 करोड़ की चरस बरामद
  • नेपाल से गोरखपुर जा रही कार की तलाशी के दौरान पकड़े गए तस्कर

पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ ने बताया कि कोल्हुई इलाके में पुलिस ने गश्त के दौरान नेपाल से गोरखपुर की तरफ जा रही दो लग्जरी कारों को शक होने पर रोका और उनकी तलाशी ली। इस दौरान दोनों गाड़ियों से अवैध रूप से ले जायी जा रही कुल 88.5 किलोग्राम चरस बरामद की गयी।

उन्होंने बताया कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बतायी जाती है। कार सवार अर्जुन सिंह, चंद्रशेखर और सोनू गुप्ता नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है।

Rajnigandha Flower Farming: रजनीगंधा के फूलों की खेती, कमाई और उपयोग से जुड़ी पूरी जानकारी, देखें रिपोर्ट

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 9 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।