Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Tunnel पर पहुंचे CM Dhami, फिर शुरू हुआ Rescue Operation

Summary :

Uttarkashi Tunnel Upadte: सिलक्यारा सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों के लिए गुरुवार का दिन बेहद अहम है।बता दें मजदूरों को बाहर निकालने के लिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच आज खुशखबरी आने की पूरी उम्मीद है। मजदूरों तक पहुंचने के लिए केवल 12 मीटर की दूरी शेष रह गई है।वहीं, टनल के पास स्थित मंदिर में भी पूजा-अर्चना की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, दिल्ली की विशेषज्ञ टीम के साथ केंद्रीय मंत्री वीके सिंह उत्तरकाशी पहुंचे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी जिले में कैंप कर रहे हैं। टनल के बाहर…

Uttarkashi Tunnel Upadte: सिलक्यारा सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों के लिए गुरुवार का दिन बेहद अहम है।बता दें मजदूरों को बाहर निकालने के लिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच आज खुशखबरी आने की पूरी उम्मीद है। मजदूरों तक पहुंचने के लिए केवल 12 मीटर की दूरी शेष रह गई है।वहीं, टनल के पास स्थित मंदिर में भी पूजा-अर्चना की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, दिल्ली की विशेषज्ञ टीम के साथ केंद्रीय मंत्री वीके सिंह उत्तरकाशी पहुंचे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी जिले में कैंप कर रहे हैं। टनल के बाहर मेडिकल टीम और एंबुलेंस को तैनात किया गया है।

  • Tunnel साइट पर पहुंचे VK Singh और CM Dhami
  • फिर शुरू हुआ Rescue Operation
  • Rescue Operation के बीच आज खुशखबरी आने की पूरी उम्मीद
  • टनल के बाहर मेडिकल टीम और एंबुलेंस को किया तैनात

आपको बता दें खुल्बे ने कहा, ‘हम अभी कोशिश कर रहे हैं कि 45 मीटर के आगे 6 मीटर और जाने के लिए जो पाइप वेल्डिंग करनी होती है, वे हम तैयार कर रहे हैं। रात में 45 मीटर के मुंह पर कुछ स्टील की संरचना सामने आ गई थी। उसको अंधेरे और बिना ऑक्सीजन के जगह पर काटने में हमें 6 घंटे लगे। हम उस पूरे हिस्से को साफ कर चुके हैं। सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के अभियान में शामिल बचावकर्मियों को ड्रिलिंग पूरी करने और श्रमिकों तक पहुंचने में 12 से 14 घंटे और लगेंगे।’
स्टील पाइप की ड्रिलिंग को कुछ घंटों के लिए रोकना पड़ा
Uttarkashi Tunnel Upadte: दरअसल, बुधवार देर रात बाधा आने के बाद 800 मिलीमीटर व्यास वाले स्टील पाइप की ड्रिलिंग को कुछ घंटों के लिए रोकना पड़ा। अधिकारियों ने कहा कि बाधा दूर होने के साथ ही पाइप को आगे धकेलने की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। खुल्बे ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि मंगलवार शाम मलबे के 45 मीटर अंदर तक ड्रिलिंग पूरी कर ली गयी थी लेकिन उसके बाद मलबे में लोहे का सरिया मिलने से पांच-छह घंटे काम रुका रहा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

,

Desk Team

google-partner