वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, ड्राइवर की स्क्रीन और कुछ खिड़कियां टूटीं

Summary :

वंदे भारत एक्सप्रेस एक अन्य ट्रेन पर हो रहे पथराव की चपेट में आ गई जिससे उसके ड्राइवर की मुख्य खिड़की सहित कुछ अन्य खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

वाराणसी से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस एक अन्य ट्रेन पर हो रहे पथराव की चपेट में आ गई जिससे उसके ड्राइवर की मुख्य खिड़की सहित कुछ अन्य खिड़कियों को नुकसान पहुंचा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अछाला में साथ वाली लाइन से गुजर रही डिब्रूगढ़ राजधानी से एक मवेशी कुचल गया और इससे नाराज लोगों ने उसपर पत्थराव किया जिससे वंदे भारत एक्सप्रेस भी इसकी चपेट में आ गया।

Vande Bharat Express

सीपीआरओ ने कहा, “पत्थर के टुकड़े ड्राइवर की विंडस्क्रीन और कोच संख्या सी4, सी6, सी7, सी8 और सी13 के बाहरी सीसे और सी12 के दो सीसे के पैनलों पर लगे। इससे क्षति हुई है।” बयान के अनुसार, ट्रेन में मौजूद तकनीकी कर्मचारियों ने क्षति का आकलन किया और पाया कि ट्रेन अपनी आगे की यात्रा के लिए बिलकुल ठीक है। उसमें कहा गया है, “ऐसे में ट्रेन ने अपने गंतव्य के लिए सामान्य गति से यात्रा जारी रखी। ट्रेन अपने गंतव्य नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रात 11 बजकर पांच मिनट पर पहुंची।”

वंदे भारत एक्सप्रेस पर राहुल द्वारा किए गए तंज को पीयूष गोयल का करारा जवाब

Desk Team