भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आंदोलन कर रहे किसानों से भ्रामक प्रचार से बचने का आग्रह किया हैं। वसुंधरा राजे ने आज तीनों नए कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद के बीच सोशल मीडिया के जरिए यह आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे किसान भाई भ्रामक प्रचार से बचें और सच्चाई जानकर देशभर के अन्य कृषकों को भी जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि नए कृषि सुधार कानून किसानों के हित में हैं और इनसे अन्नदाता के जीवन में समृद्धि त्ररूर आएगी। उन्होंने कहा कि विघटनकारी और अराजकतावादी ताकतों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार से बचना चाहिए। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और मंडियां भी जारी रहेगी और किसान अपनी फसल अपनी मर्जी से कहीं भी बेच सकेंगे।


Download Android App
Download iOS App



