भारतीय सेना के 20 जवानों की शहादत के बाद चीन की रीढ़ की हड्डी तोड़ने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने (विहिप) लोगों से चीनी सामान और मोबाइल फोन का बहिष्कार करने के लिए एक अभियान चलाएगा। विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा, “मैं भारत के लोगों से चीनी सामान और मोबाइल ऐप का संपूर्ण बहिष्कार करने की अपील करता हूं ताकि ड्रैगन की रीढ़ की हड्डी तोड़कर उसे रीढ़विहीन किया जा सके।”
मिलिंद परांडे ने कहा है कि आज विश्व का जनमत लाखों निरीह लोगों की जान लेने वाले कोरोना के जनक चीन से बुरी तरह क्रुद्ध है। भारत सरकार चीन की करतूतों को विश्व पटल पर लाए और हमारे ‘ईंट का जवाब पत्थर से देकर’ शहीद जवानों का बदला ले।
20 जवानों की शहादत पर VHP का बयान, कहा-ईंट का जबाब पत्थर से देकर बदला ले केंद्र सरकार
विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि संगठन बजरंग दल के साथ मिलकर चीनी सामान का बहिष्कार करने के लिए देश में घर-घर जाकर अभियान चलाएगा। बीजेपी नीत सरकार पर भरोसा जताते हुए विहिप नेताओं ने कहा कि केंद्र का नेतृत्व और देश के वीर सैनिक सीमा पर किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम हैं।


Download Android App
Download iOS App



