केरल और महाराष्ट्र की 4 राज्यसभा सीटों पर आज चुनाव होंगे। केरल में तीन सीट और महाराष्ट्र में 1 सीट के लिए मतदान होंगे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के बिनॉय विश्वम, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एलाराम करीम और केरल कांग्रेस (एम) के प्रमुख जोस के मणि का कार्यकाल एक जुलाई को समाप्त हो रहा है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान के एक घंटे बाद मतों की गणना होगी।
Highlights
-
- केरल में 3 और महाराष्ट्र में 1 सीट के लिए आज राज्यसभा चुनाव होंगे
- केरल के तीन सांसद 1 जुलाई को रिटायर हो जाएंगे
- प्रफुल्ल पटेल के इस्तीफे के कारण महाराष्ट्र में उपचुनाव होगा
चुनाव के लिए अधिसूचना 6 जून को जारी की जा चुकी थी। निर्वाचन आयोग ने फरवरी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता प्रफुल्ल पटेल के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र की राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव की भी घोषणा की। प्रफुल्ल पटेल ने उस महीने संसद के उच्च सदन के लिए फिर से चुने जाने के बाद राज्यसभा के सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया था।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



