दक्षिण कोरिया: लिथियम फैक्टरी में आग लगने से 22 की मौत, 2 घायल

Summary :

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के समीप लिथियम बैटरी बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस भयानक दुर्घटना में 22 लोगों की मौत हुई है जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। मृतकों में ज्यादातर लोग चीन से है। अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक, आग सोमवार की सुबह 10:30 बजे लगी है। सियोल के पास स्थित ह्वासेओंग शहर में फैक्ट्री की दूसरी मंजिल पर बैटरियों में विस्फोट होने से यह हादसा हुआ। घटना के दौरान श्रमिक बैटरियों की जांच और पैकेजिंग कर रहे थे। Highlights: दक्षिण कोरिया के सियोल में लिथियम बैटरी के…

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के समीप लिथियम बैटरी बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस भयानक दुर्घटना में 22 लोगों की मौत हुई है जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। मृतकों में ज्यादातर लोग चीन से है। अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक, आग सोमवार की सुबह 10:30 बजे लगी है। सियोल के पास स्थित ह्वासेओंग शहर में फैक्ट्री की दूसरी मंजिल पर बैटरियों में विस्फोट होने से यह हादसा हुआ। घटना के दौरान श्रमिक बैटरियों की जांच और पैकेजिंग कर रहे थे।

Highlights:

  • दक्षिण कोरिया के सियोल में लिथियम बैटरी के प्लांट में आग लगने से 22 की मौत
  • हादसे में 18 चीनी श्रमिक की मौत हुई है
  • मृतकों को रिश्तेदारों को सरकारी सहायता दी जाएगी

स्थानीय अग्निशमन अधिकारी किम जिन-यंग ने बताया कि मृतकों में 18 चीनी श्रमिक थे और 2 दक्षिण कोरियाई और एक व्यक्ति लाओस का नागरिक था। अधिकारियों के अनुसार एक श्रमिक की नागरिकता का पता नहीं चल सका है। बचावकर्मी घटनास्थल पर तलाश अभियान जारी रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि 8 घायलों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।



मृतकों को सरकार में मिलेगी मदद

आग एरिसेल नामक कंपनी के स्वामित्व वाली एक फैक्टरी की इमारत में लगी है। आग लगने के समय फैक्ट्री के कुल 102 श्रमिक काम कर रहे थे। इसी बीच, प्रधानमंत्री हान डक-सू और गृह व सुरक्षा मंत्री ली सांग-मिन ने घटनास्थल का दौरा किया। पीएम हान डक-सू ने मृतकों के रिश्तेदारों को सरकारी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। आग लगने की घटना से जुड़ी वीडियो-तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat