Wankhede Stadium: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया गुरुवार को भारत अपने वतन लौट आए। 13 साल के बाद भारत ने क्रिकेट में विश्वकप जीता है। इस जीत के साथ टीम इंडिया का दिल्ली से लेकर मुंबई तक फैंस ने पूरी मोहब्बत के साथ उनका स्वागत किया है। वानखेड़े स्टेडियम में 4 जुलाई को हुई विजय यात्रा में हजारों की संख्या में फैंस चैंपियंस का स्वागत करने पहुंचे। फैंस का ऐसा जज्बा देख वर्ल्ड चैंपियंस ने सभी का धन्यवाद किया। इसी बीच फैंस की भारी भीड़ के बीच एक युवती बेहोश हो गई। जिसका एक पुलिसकर्मी द्वारा रेस्क्यू किया गया। फैंस की भारी भीड़ में कई लोग घायल होने की खबर भी सामने आई है।
वानखेड़े में रोहित शर्मा ने कहा-
वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने कहा कि, सभी का शुक्रिया। जब से हम भारत आए है। तब से यह शानदार रहा है। यह ट्रॉफी पूरे देश के लिए है। प्रधानमंत्री से मिलना बहुत सम्मान की बात थी। टीम और बीसीसीआई की ओर से मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं वाकई बहुत खुश और राहत महसूस कर रहा हूं। मुंबई कबी निराश नहीं करती। हमें बहुत बढ़िया स्वागत मिला। टीम की तरफ से हम फैंस का शुक्रिया अदा करते है। इस दौरान रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या की भी प्रशंसा की। इसी बीच उत्साही भीड़ ने हार्दिक, हार्दिक के नारे लगाए। यहा हार्दिक भावुक होकर खड़े हुए और फैंस का अभिवादन किया। रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप की जीत को पूरी टीम को समर्पित किया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




