कौन बनेगा राजस्थान का CM? भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जानें- क्या कहा

Summary :

राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बृहस्पतिवार (7 दिसंबर) को कहा कि मुख्यमंत्री को लेकर कोई भी फैसला पार्टी की विधायक दल की बैठक के बाद किया जाएगा। जोशी ने कहा कि विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में हैं और बैठक तय होते ही जयपुर आ जायेंगे। सीपी जोशी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसके बाद आगे प्रक्रिया पूरी होगी।’’ उल्लेखनीय है कि राज्य की 200 में से 199 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम रविवार को आए थे। भाजपा को 115 सीटों के साथ बहुमत मिला था लेकिन…

राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बृहस्पतिवार (7 दिसंबर) को कहा कि मुख्यमंत्री को लेकर कोई भी फैसला पार्टी की विधायक दल की बैठक के बाद किया जाएगा। जोशी ने कहा कि विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में हैं और बैठक तय होते ही जयपुर आ जायेंगे।

सीपी जोशी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसके बाद आगे प्रक्रिया पूरी होगी।’’ उल्लेखनीय है कि राज्य की 200 में से 199 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम रविवार को आए थे। भाजपा को 115 सीटों के साथ बहुमत मिला था लेकिन मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर संशय बरकरार है।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team