योग को जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा बनाएं: सीएम मोहन यादव

Summary :

भोपाल, 11 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से योग को जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को विशेष संदेश जारी कर योग की महत्ता तो बताई ही साथ ही, आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाले योग के विशेष ऑनलाइन सत्र की जानकारी भी दी है। उन्होंने हर उम्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस सत्र में जरूर शामिल हों। इस तरह के कार्यक्रमों से ही स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है। मुख्यमंत्री यादव ने संदेश में कहा…

भोपाल, 11 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से योग को जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को विशेष संदेश जारी कर योग की महत्ता तो बताई ही साथ ही, आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाले योग के विशेष ऑनलाइन सत्र की जानकारी भी दी है।

उन्होंने हर उम्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस सत्र में जरूर शामिल हों। इस तरह के कार्यक्रमों से ही स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है।

मुख्यमंत्री यादव ने संदेश में कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है। जिसने आज संपूर्ण विश्व को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का मार्ग दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक जन-आंदोलन के रूप में स्थापित हुआ है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 7वें काउंटडाउन के अवसर पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा 14 जून को प्रातः साढे छह बजे से साढे सात बजे तक विशेष ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को योग से जोड़ते हुए स्वस्थ, जागरूक एवं निरोग समाज का निर्माण करना है।

मुख्यमंत्री यादव ने समाज के सभी वर्गों, शासकीय सेवकों-सामाजिक संगठनों से आग्रह किया कि इस ऑनलाइन योग सत्र में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें तथा योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाएं। इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए टोल-फ्री नंबर 18003157008 जारी किया गया है। इस पर मिस कॉल देकर पंजीयन कराया जा सकता हैं।

सीएम ने कहा कि हम सभी मिलकर ‘घर-घर योग-हर व्यक्ति निरोग’ के संकल्प के साथ अब हर घर योग का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में सहभागी बनें तथा स्वस्थ मध्य प्रदेश और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

–आईएएनएस

एसएनपी/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.