योगी ने दी सफाई, बोले- हिन्दू कोई कार्ड नहीं यह तो एक संस्कृति है

Summary :

NULL

गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रधानमंत्री मोदी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बीजेपी पार्टी की ‘गौरव यात्रा’ में शामिल होने के लिए शुक्रवार को वह गुजरात पहुंचे। यूपी के मुख्यमंत्री तथा फायरब्रांड भाजपा नेता योगी ने आज इस बात को खारिज कर दिया कि गुजरात में सत्तारूढ भाजपा दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिए ‘हिन्दू कार्ड’ खेल रही है।

कल से गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे योगी ने आज यहां स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन के बाद, बातचीत में योगी ने कहा कि हिन्दू को कार्ड कहना गलत है। उन्होंने कहा,’हिन्दू कोई कार्ड नहीं है यह तो एक संस्कृति है। यह इस देश का प्राण है जिसके बिना शरीर की कल्पना नहीं की जा सकती।’ योगी ने कहा कि भाजपा प्रत्येक नागरिक के सुरक्षा और विकास की चिंता करती है। राष्ट्रवाद और विकास हमारी विचारधारा के दो पहिये हैं।

Desk Team