जम्मू : आज दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित बाबा बर्फानी अमरनाथ गुफा में भगवान शिव के हिमलिंग के दर्शन करने के लिए 1,786 तीर्थयात्रियों का एक अन्य जत्था आज जम्मू से रवाना हुआ।
अधिकारियों ने कहा कि CRPF की सुरक्षा में, आज सुबह बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के लिए 1,485 पुरुषों और 301 महिलाओं का जत्था 53 गाड़ियों में रवाना हुआ।
पिछले माह की 28 जून को जम्मू से यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक कुल 17,146 तीर्थयात्रियों तथा साधुओं का जत्था जम्मू से अमरनाथ के लिए रवाना हो चुका है।
15,813 तीर्थयात्रियों ने कल पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी अमरनाथ गुफा के दर्शन किए और आज की तारीख तक 62,608 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



