जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा(एलओसी) के पास पाकिस्तानी गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना सुंदरबनी सेक्टर में हुई।
एक अधिकारी ने कहा, ‘पाकिस्तान बलों ने एलओसी की दो अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया, जिसमें बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’
इससे पहले कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया।
पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को उरी सेक्टर में एलओसी के पास भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।


Download Android App
Download iOS App




