SMHS हॉस्पिटल में फायरिंग कर PAK आतंकी को छुड़ाने वाले 2 आतंकी गिरफ्तार

Summary :

NULL

श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह हॉस्पिटल (SMHS)  से 6 फरवरी को फायरिंग कर अपने आतंकी को छुड़ा ले जाने के मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस की एसआईटी ने 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दे कि इन्होंने आतंकी नवीद और उसके साथियों के भागने की कोशिश की थी। एसआइटी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। यह खुलासा जम्मू कश्मीर के एडीजीपी मुनीर खान ने दी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजी मुनीर अहमद खान ने कहा कि एजेंसियों को इस बात का शक है कि नवीद को लश्कर का कमांडर बनाने के लिए फरार कराया गया है, हालांकि जांच के बाद ही इस बात की पुष्टि की जा सकेगी। श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस को शक है कि अबु दुजाना और अबु इस्माइल के मारे जाने के बाद लश्कर नवीद को अपना कमांडर बनाना चाहता था।

आईजी मुनीर खान ने बताया कि इस के लिए हमने एक विशेष जांच टीम का गठन किया जा चुका है। सबूतों के आधार पर हमने पता लगाया इस घटना में कौन कौन शामिल था। काकापोरा में हमने रात में दबिश दी। इस पूरी घटना में तीन आतंकी शामिल थे, इसके साथ ही अन्य आतंकी की कार का इस्तेमाल किया गया।

बता दे कि पुलिस ने बीती रात श्रीनगर के पास काकापोरा में छापा मार कर इन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक इन आतंकियों ने बताया है कि श्रीनगर के अस्पताल पर हमला कर पाकिस्तानी आतंकी को छुड़ाने की योजना 4 महीने पहले बन गई थी।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team